God Quotes in Hindi

God Quotes in Hindi Thumbnail

God Quotes in Hindi

भगवान को अपना दोस्त बना लो फिर,
तुमको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता..!!

और भी खुशनुमा हो गयी है ये ज़िंदगी जब से दिल में तुझे बसाया है,
तेरी प्यारी सी मूरत को दिल में अपने सजाया है..!!

ईश्वर एक व्रत है जिसका केंद्र हर जगह है,
लेकिन परिधि कहीं नहीं..!!

तू करता वही है जो तू चाहता है,
लेकिन होता वही है जो भगवान चाहता है..!!

जब ठोकर खाकर भी ना गिरो तो समझ लेना,
रब ने तुम्हारा हाथ थाम रखा है..!!

जो कुछ भी है तुम्हारे दिल में सब ईश्वर को खबर है,
तुम्हारे हर हाल पर भगवान की नजर है..!!

परमात्मा की सत्ता असीम है,
लेकिन हमारी भक्ति कमजोर है..!!

भगवान हमेशा से दयालू है,
जो विनम्र हृदय से भगवान से मदद मांगता है,
भगवान उसकी मदद जरूर करते है..!!

जो ईश्वर की सत्ता में अटूट विश्वास रखता है,
उसके सारे कार्य बिना भी उनके संपूर्ण हो जाते है..!!

परमेश्वर तो एक ही है,
पर परमेश्वर की भक्ति के रूप अनेक..!!

जब तक ईश्वर तुम्हारे साथ है तब तक,
दुनिया की कोई भी ताकत तुम्हें हरा नही सकती है..!!

भगवान को मंदिर से ज्यादा मनुष्य का हृदय पसंद है,
क्योंकि मंदिर में इंसान की चलती है हृदय में भगवान की..!!

कोई भी कर्म करने से पहले एक बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए,
कि ईश्वर की नजर सब पर होती है..!!

अच्छे लोगो की ईश्वर परीक्षा बहुत लेता है, लेकिन साथ नही छोड़ता है,
और बुरे लोगों को ईश्वर बहुत कुछ देता है, लेकिन साथ नही देता है..!!

प्रार्थना शब्दों से नहीं हृदय से होनी चाहिए,
क्योंकि ईश्वर उनकी भी सुनते है जो बोल नहीं सकते..!!

मन का झुकना बहुत जरूरी है केवल सर को झुकाने से,
परमात्मा को प्राप्त नही किया जा सकता है..!!

ईश्वर हर व्यक्ति में एक निजी दरवाज़े से प्रवेश करता है..!!

ईश्वर को अपना वकील बनाने वाला,
अपना मुकदमा मुफ्त में जीता है..!!

सहारा अगर तेरा हो तो हर हालात से गुज़र जाऊंगा,
हमसफ़र अगर तू हो तो हर हालात में निखर जाऊंगा..!!

जब सबने साथ छोड़ा है तूने ही अपनाया है,
भटकती इन राहों को मेरी तूने रास्ता दिखाया है..!!

और भी खूबसूरत हो गया है ये सफ़र,
जब से तू हमसफ़र बना है..!!

ईश्वर की कोई परिभाषा नहीं हो सकती,
वह तो पूरी डिक्शनरी से भी बहुत बड़ा है..!!

ईश्वर को देखा नहीं जा सकता,
इसीलिए तो वह हर जगह मौजूद है..!!

किसी व्यक्ति की मदद कर आप ईश्वर से,
आप एक पुण्य कमाने के सहभागी बन जाते है..!!

यकीन करो जब ईश्वर देगा तो,
बेहतर नही बेहतरीन देगा..!!

ऊपर वाले का जवाब भले ही देर से मिलता है,
पर लाजवाब मिलता है..!!

अगर आप हर खुशी पर ईश्वर को धन्यवाद नहीं कहते है तो,
आपको दुख पर उन्हें तोहमत देने का कोई अधिकार नहीं है..!!

हम ईश्वर के अंश है जिसको भी यह बात समझ में आ जाती है,
उसके लिए कोई भी कार्य संभव नहीं रह जाता..!!

किस बात का गुरुर करूं ऐ भगवान,
आज मिट्टी के ऊपर हूं और कल मिट्टी के अंदर..!!

ना मंदिर में छुपा है, ना मस्जिद में छुपा है,
जिसके दिल में इंसानियत है, उस दिल में खुदा है..!!

कहते है जीवन की रेल का आखरी स्टेशन ईश्वर का घर है,
इसलिये ऐ मुसाफिर अच्छे कर्म कर..!!

आलसी लोगों ने भगवान से कल,
नाम का एक दिन बनाने की गुजारिश की होगी..!!

सहारा अगर तेरा हो तो हर हालात से गुजर जाऊंगा,
हमसफर अगर तू हो तो हर हालात में निकल जाऊंगा..!!

Scroll to Top