Karma Quotes in Hindi

Karma Quotes in Hindi Thumbnail

Karma Quotes & Status in Hindi

भगवान से ज्यादा कर्मों से डरिए,
एक बार भगवान तो माफ़ कर सकता है लेकिन कर्म नहीं..!!

आपके कर्मों की गूँज शब्दों की,
गूँज से भी ऊंची होती है..!!

यदि आपका कर्म अच्छा है,
तो आपका भाग्य भी आपके पक्ष में होगा..!!

माना कि कर्मों की चक्की धीरे चलती है,
पर पीसती भी बहुत बारीक है..!!

कर्म का एक प्राकृतिक नियम है,
जो लोग दूसरों को चोट पहुंचाएंगे वो,
अंत में टूट जाएंगे और अकेले हो जाएंगे..!!

आपको वही मिलता है जो आप देते हैं,
चाहे वह बुरा हो या अच्छा..!!

अगर किसी ने आपका नुक्सान किया है तो,
आप उसका नुक्सान नहीं कर सकते,
क्योंकि आप भी वैसे ही भुगतोगे जैसे वो भुगतेंगे..!!

किसी और के कर्म के साथ खुद को,
शामिल करते समय आपको बहुत सावधान रहना होगा..!!

अगर आप किसी और के साथ गलत करने जा रहे हो तो,
अपनी बारी का इंतज़ार भी जरूर करना..!!

ये जरूरी तो नहीं कि इंसान हर रोज मंदिर जाए,
बल्कि कर्म ऐसे होने चाहिए की इंसान जहाँ भी जाए,
मंदिर वहीं बन जाए..!!

क्या मिलना है ये कर्म की बात है,
क्या लेना है ये धर्म की बात है..!!

कर्म तेरे अच्छे हैं तो किस्मत तेरी दासी है,
नियत तेरी अच्छी है तो घर मैं मथुरा काशी है..!!

कर्म से ही पहचान होती है इंसानों की दुनिया में,
अच्छे कपड़े तो बेजुबान पुतलो को भी पहनाया जाता है..!!

इंसानियत दिल में होती है हैसियत में नहीं,
ऊपरवाला कर्म देखता है वसीयत नहीं..!!

जो आपके साथ बुरे है उनके साथ ना अच्छे रहो ना बुरे,
सिर्फ उनसे दूर रहो..!!

अपना समय यह सोच कर बर्बाद ना करो,
की दुसरो ने तुम्हारे साथ क्या किया,
तुम्हारी जगह कर्मो को उनका जवाब देने दो..!!

दान धर्म करना,
इस पूरी दुनिया का सबसे बड़ा कर्म है..!!

भाग्य से जीतनी ज्यादा उम्मीद करोगे,
वो उतना ही ज्यादा निराश करेगा,
और कर्म पे जितना जोर दोगे,
वो हमेशा उम्मीद से भी ज्यादा मिलेगा..!!

आपके कर्म ही आपकी पहचान है,
वरना एक नाम के हजारों इंसान है..!!

कोई मेरा बुरा करे वो उसका कर्म है,
मै किसी का बुरा ना करू वो मेरा धर्म है..!!

जो दूसरे को धोखा देते है,
किस्मत उन्हें हर रोज धोखा देती है..!!

अगर किसी के लिए काँटे बिछाओगे तो वापस काँटे ही मिलते हैं,
और किसी के लिए फूल बिछाओगे तो आपको वापस फूल ही मिलेंगे..!!

अच्छी सोच रखोगे तो सब अच्छा होगा,
अगर बुरी सोच रखोगे तो सब बुरा ही होगा,
इसलिए सकारात्मक रहिए यही कर्म है..!!

अच्छा हो या बुरा हो पर कर्मों का फल जरूर मिलता है,
किसी को जल्दी मिलता है तो किसी को थोड़े देर से मिलता है..!!

उन्हीं की किस्मत अच्छी होती हैं,
जो कर्म अच्छे करते हैं..!!

जैसा काम करोगे वैसा ही फल मिलता है,
इसलिए अपनी सोच को अच्छा रखें,
किसी को भी अच्छा बोले,
अच्छा काम करें और अच्छे लोगों के साथ रहे..!!

हर किसी को आजादी है,
अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीने का,
पर आजादी में अपने कर्म को मत भूलना,
याद रखना एक गलत काम आप की आजादी छीन सकता है..!!

कर्म के द्वारा मौन रहते हुए,
चींटी से अच्छा उपदेश कोई दूसरा नहीं दे सकता..!!

किसी को धोखा देकर खुश मत होना,
कर्म है जो सब का हिसाब रखता है..!!

मुसीबतें चाहे जितनी मर्ज़ी हो हर कदम पर,
तू घबरा कर मत बैठ तू बस अपना कर्म कर..!!

ईमानदारी और बुद्धिमानी,
से किया गया काम कभी व्यर्थ नहीं जाता..!!

व्यक्ति की सफलता का कारण,
उसका भाग्य नहीं अपितु उसके कर्म होते हैं..!!

किसी ने आप के साथ बुरा किया है,
तो छोड़ दो उसे आगे बढ़ो,
उसका कर्म उसको सजा देगा..!!

अगर आप जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं,
तो भगवान भी आपकी मदद करता है..!!

अपने कर्म अच्छे करो,
वरना आपके कर्म कभी आपको मुक्ति नहीं देगा..!!

Scroll to Top